Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:निवर्तमान ग्राम प्रधान सरोज कुवर बनी राईकोट कुंवर की निर्विरोध ग्राम प्रधान विकास के बदले जनता का इनाम।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 5, 2025

निवर्तमान ग्राम प्रधान सरोज कुवर बनी राईकोट कुंवर की निर्विरोध ग्राम प्रधान विकास के बदले जनता का इनाम।लोहाघाट की ग्राम पंचायत राईकोट कुंवर की निवर्तमान ग्राम प्रधान सरोज कुवर को राईकोट की जनता ने एक बार फिर से सर आंखों में बैठाते हुए उनके द्वारा अपने कार्यकाल में गांव में किए गए विकास कार्यों के बदले एक बार फिर से अपना निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना है। सरोज कुवर के द्वारा अपने पिछले कार्यकाल में ग्रामीणों की पानी की समस्या का समाधान करते हुए ग्राम पंचायत के वित्त से गांव के रास्तो ,रेलिंग का निर्माण ,सुधारीकरण, इंटरलॉकिंग टाइल्स संपर्क मार्ग ,स्ट्रीट लाइट ,स्कूल आंगनबाड़ी सौंदर्यकरण जैसे कार्य करने के साथ-साथ मनरेगा के कार्य और हर पात्र गरीब व्यक्ति तक सरकार की सभी योजनाओं को पहुंचाया गया था। इसके बदले जनता ने एक बार फिर से उन्हें अपना प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है। वही जनता के द्वारा एक बार फिर से अपना ग्राम प्रधान चुने जाने के लिए सरोज कुवर व निवृत्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुवर ने राईकोट क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।

कहा जो पिछले कार्यकाल में गांव के विकास के जो कार्य छूट गए थे उन्हें इस कार्य काल मे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ।कहा राईकोट को एक ऐसा आदर्श गांव बनाया जाएगा जिसकी मिसाले दी जाएगी। वही राईकोट के ग्रामीणों के द्वारा एक शानदार मिसाल पेश की गई है जिसके लिए वह भी बधाई के पात्र है।

जरूरी खबरें