Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:विद्युत विभाग का वसूली अभियान शुरू समय पर बिल न देने पर काटा जाएगा विद्युत कनेक्शन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 12, 2026

विद्युत विभाग का वसूली अभियान शुरू समय पर बिल न देने पर काटा जाएगा विद्युत कनेक्शन।

बकाया विद्युत बिलों का भुगतान न करने पर विद्युत कनेक्शन काट सकता है विभाग।

मार्च आते ही ऊर्जा निगम लोहाघाट के द्वारा पुराने विद्युत बिलों की वसूली के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। विद्युत कर्मचारी बकायदारों के पास जाकर विद्युत बिल की वसूली कर रहे हैं। ऊर्जा निगम के अभियंता ललित बिष्ट के मुताबिक जिन उपभोक्ताओं के द्वारा पुराने विद्युत बिलों का भुगतान नहीं किया गया है उन उपभोक्ता से विद्युत बिल की वसूली के लिए अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा ऊर्जा निगम के कर्मचारी बाकायदा उपभोक्ताओं के पास जाकर पुराने विद्युत बिलों की वसूली कर रहे हैं। अभियंता ललित बिष्ट ने कहा अगर उपभोक्ताओं के द्वारा बकाया विद्युत बिल का भुगतान नहीं किया जाएगा तो विभाग मजबूर होकर उनके विद्युत कनेक्शन को काट सकता है। अभियंता ललित बिष्ट ने विद्युत कनेक्शन कटने की परेशानी से बचने के लिए विद्युत उपभोक्ताओं से पुराने बिलों का अति शीघ्र भुगतान करने की अपील की है।

जरूरी खबरें