Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर प्रोफेसर्स ने भरी हूंकार

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 1, 2025

पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर प्रोफेसर्स ने भरी हूंकारस्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में आज उच्च शिक्षा के प्रोफेसर्स के द्वारा नई पेंशन स्कीम के बदले पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने हेतु सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया, इस अवसर पर काला फीता बांधकर प्रोफेसर्स ने पुरानी पेंशन बहाली हेतु सरकार से अपील की और शीघ्र ही ओ पी एस को लागू करने का अनुरोध किया। कई राज्यों में पेंशन को लेकर राज्य एवं सरकारी कर्मचारियों के द्वारा समय-समय पर मांग उठाई जा रही है और पेंशन के लाभों के विषय में सरकार से गुजारिश की जा रही है। लंबी सेवा अवधि के बाद यदि कर्मचारियों को उचित पेंशन प्राप्त नहीं होती है तो सिवाय निराशा के उसे कुछ नहीं मिलता, इसलिए पुरानी पेंशन ही अनुकूल है। इस अवसर पर महाविद्यालय में कार्यरत डॉक्टर बीपी ओली ,डॉक्टर लता कैड़ा, डॉ स्वाति बिष्ट,डॉक्टर रेखा जोशी, डॉक्टर एमके त्रिपाठी, डॉ रवि सनवाल ,डा रूचिर जोशी, डॉक्टर कमलेश शक्टा , डॉक्टर एसपी सिंह डॉक्टर भूप सिंह धामी, डॉक्टर नीरज कांडपाल, डॉ पंकज टम्टा डॉक्टर ,अनीता टम्टा, डा दिनेश राम, डा दिनेश व्यास, डा सुमन पांडेय, डा मयूर बगड़वाल, डा ट्विंकल प्रकाश सहित अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें