Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भूमि कब्जाने व अवैध खनन के आरोप को प्रभात पचोली ने बतलाया निराधार।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 23, 2026

भूमि कब्जाने व अवैध खनन के आरोप को प्रभात पचोली ने बतलाया निराधार।लोहाघाट की ग्राम सभा पाटन पाटनी और रायकोट महर के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने प्रेम नगर पाटन निवासी प्रभात पुष्पक पचौली पर ग्राम पंचायत की भूमि में अवैध अतिक्रमण तथा अवैध खनन का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर राजस्व कर्मियों ने मौके पर जाकर छान बीन की। मामले में प्रभात पुष्पक पचौली ने ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा उन पर लगाए गए आरोपो को पूरी तरह निराधार व झूठा बतलाया ।उन्होंने कहा वह अपनी भूमि पर फार्मिंग ,मत्स्य पालन व अन्य कार्य कर स्वरोजगार कर रहे है। कुछ लोगों को उनके यह कार्य रास नहीं आ रहे हैं जिस कारण यह लोग उन पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें परेशान कर रहे हैं कहां भूमि पर जो विद्युत पोल लगाए गए हैं वह भी सरकारी आदेश से लगे हुए हैं। उन्होंने कहा प्रशासन मामले की जांच कर सच्चाई को सामने लाए । उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा भूमि को लेकर उनका सिर्फ एक व्यक्ति से मामूली सा विवाद था।

जरूरी खबरें