Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

लोहाघाट:एबीवीपी ने स्वतंत्रता दिवस की प्रभात फेरी में शामिल बच्चों के लिए की जल व्यवस्था

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट पुलिस ने 05 लाख रुपये के गुम हुए जेवर सकुशल किए बरामद।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 28, 2026

लोहाघाट पुलिस ने 05 लाख रुपये के गुम हुए जेवर सकुशल किए बरामद

पिथौरागढ़ निवासी श्रीमती जगदीश्वरी पाण्डेय ग्राम कनेड़ी, लोहाघाट में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। समारोह से वापस लौटते समय उनके लगभग 05 लाख रुपये मूल्य के दो सोने के मंगलसूत्र कहीं गुम हो गए। इस संबंध में दिनांक 03.05.2026 को थाना लोहाघाट में सूचना दी गई।एसपी चम्पावत के निर्देश पर थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच, स्थानीय लोगों से पूछताछ एवं लगातार सुरागरसी करते हुए अथक प्रयास के बाद।आज दिनांक 28.05.2026 को थाना लोहाघाट पुलिस टीम की मेहनत, सतर्कता एवं मुस्तैदी के फलस्वरूप दोनों गुम मंगलसूत्र सकुशल बरामद कर महिला को सुपुर्द किए गए।अपने कीमती जेवर वापस पाकर महिला एवं उनके परिजनों द्वारा चम्पावत पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। पुलिस टीम मे अशोक कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक लोहाघाट,उ0नि0 सोनिका जोशी,हे0का0 ध्यान सिंह ,का0 राजेन्द्र गिरी,हे0का0 सुनील कुमार — थाना लोहाघाट,हे0का0 रविन्द्र शर्मा,का0 संजय साहनी,का0 विरेन्द्र सिंह,का0 कुलदीप सिंह,हे0का0 रेनु पथियाल,म0का0 रेनू पोखरिया ,का0 संजीव राज थाना लोहाघाट शामिल रहे।

जरूरी खबरें