Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट पुलिस ने बिसंग क्षेत्र में 150 नाली भूमि में अवैध भांग की खेती को किया नष्ट। ग्रामीणों को किया जागरूक।

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 14, 2025

लोहाघाट पुलिस ने बिसंग क्षेत्र में 150 नाली भूमि में अवैध भांग की खेती को किया नष्टएसपी चंपावत अजय गणपति द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने - अपने थाना क्षेत्र मे अवैध भाग की खेती करने वालो के खिलाफ कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। एसपी के निर्देश पर आज 14 सितंबर को ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत सीओ चम्पावत के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम कलचौड़ा, कर्णकरायत, टाककरायत मे अवैध रुप से की जा रही 150 नाली भूमि में भांग की खेती को नष्ट किया गया ।थानाध्यक्ष के द्वारा ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराकर जागरुक किया गया । थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी इस प्रकार की अवैध भांग की खेती या गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें ।

जरूरी खबरें