Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पिथौरागढ़ से भटक कर लोहाघाट पहुंचे बुजुर्ग के लिए देवदूत बनी पुलिस व समाजसेवी रीता गहतोड़ी।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 24, 2026

पिथौरागढ़ से भटक कर लोहाघाट पहुंचे बुजुर्ग के लिए देवदूत बनी पुलिस व समाजसेवी रीता गहतोड़ी।

पुलिस ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग पूर्व सैनिक को ढूंढ कर परिजनों के किया हवाले।

पिथौरागढ़ जिले के मनकटिया के रहने वाले 76 वर्षीय बुजुर्ग पूर्व सैनिक पुष्कर सिंह सोन आज घर में बिना बताए रोडवेज बस में बैठकर लोहाघाट पहुंच गए। घर में बुजुर्ग को न पाकर परिजन घबरा गए परिजनों के द्वारा बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी गई। इस दौरान बुजुर्ग के परिवार की एक महिला के द्वारा लोहाघाट मे तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता व सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद रीता गहतोड़ी के द्वारा । एसपी चंपावत के साथ-साथ सीओ चंपावत को मामले की जानकारी दी गई। मामले का सीओ चंपावत ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल बुजुर्ग की तलाश करने के निर्देश दिए। इस दौरान रीता गहतोड़ी के द्वारा भी बुजुर्ग की तलाश शुरू की गई। पुलिस के द्वारा वाहनों की चेकिंग के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरो की जांच व बुजुर्ग के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई।

लोहाघाट में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में चीता पुलिस तथा 112 टीम बुजुर्ग को ढूंढने में जुट गई। इस दौरान टीम के द्वारा नगर के सीसीटीवी कैमरे खगालें गये। पुलिस की 3 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आखिर पुलिस ने बुजुर्ग को लोहाघाट के रामलीला मैदान में सकुशल ढूंढ लिया। सूचना पर बुजुर्ग पूर्व सैनिक की बेटी लक्ष्मी मेहता लोहाघाट पहुंची तथा अपने पिता को सकुशल पाकर खुशी जताते हुए समाज सेवी रीता गहतोड़ी व पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कहा इन्हीं लोगों की वजह से आज उनके पिता उन्हें सकुशल वापस मिले हैं। बताया उनके पिता कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं कुछ दिन पूर्व ही उनकी आंख का ऑपरेशन हुआ है

। मामले में समाजसेवी रीता गहतोड़ी के साथ-साथ चीता टीम के हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह ,कांस्टेबल कुलदीप सिंह ,हेड कांस्टेबल दयाल सिंह ,कांस्टेबल राजेंद्र गिरी के द्वारा बेहद सराहनीय भूमिका निभाई गई। पुलिस की बेहतर कार्य प्रणाली पर लोगों ने लोहाघाट पुलिस और रीता गहतोड़ी के द्वारा किए गए कार्य की सराहना की गई। वहीं बुजुर्ग भी पुलिस व रीता को नम आंखों से धन्यवाद व आशीर्वाद देते नजर आए।

जरूरी खबरें