Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: लोहाघाट:सोशल मीडिया में चोमैल सड़क पर भूत प्रेत दिखने की झूटी पोस्ट वायरल कर दहशत फैलाने वाले लोगों पर चोमैल के लोगों ने एसपी से कार्रवाई करने की करी मांग 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 29, 2024
सोशल मीडिया में चोमैल सड़क पर भूत प्रेत दिखने की पोस्ट वायरल कर दहशत फैलाने वाले लोगों पर चोमैल के लोगों ने एसपी से कार्रवाई करने की करी मांग पिछले दिनों सोशल मीडिया में कुछ लोगों के द्वारा लोहाघाट चोमैल सड़क पर धरमघर के पास रात को अजीब आकृतियां (भूत प्रेत )देखने का दावा करते हुए पोस्ट को वायरल किया था जिस कारण क्षेत्र में दहशत फैल गई थी शनिवार को बाराकोट मंडल भाजपा महामंत्री अजय बिष्ट व चोमैल क्षेत्र के कई ग्रामीणों के द्वारा भूत प्रेत की झूठी पोस्ट वायरल कर क्षेत्र को बदनाम करने व दहशत फैलाने वाले लोगों पर आक्रोश जताते हुए एसपी चंपावत व एसडीएम लोहाघाट से ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है अजय बिष्ट ने बताया इस पोस्ट को देखने के बाद चौमेल क्षेत्र में लोगों में काफी दहशत है लोग शाम को इधर-उधर आने-जाने में डर रहे हैं अजय बिष्ट ने बताया यह पूरी तरह झूठी पोस्ट है इस सड़क में कभी भी इस प्रकार की कोई घटना कभी भी घटित नहीं हुई है यह सिर्फ सोशल मीडिया में लाइक पाने का झूठा स्टंट है उन्होंने कहा इस पोस्ट से क्षेत्र में लोग काफी डरे हुए हैं वह ऐसी झूठी पोस्ट डालने वाले लोगों की घोर निंदा करते हैं तथा पुलिस अधीक्षक व एसडीएम लोहाघाट से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा वे बिना डरे रात को भी चोमैल आ जा सकते हैं

जरूरी खबरें