Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:यूकेडी को दरकिनार कर पछता रहे हैं लोग खुशहाल उत्तराखंड का सपना सपना ही रह गया: पुनेठा

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 27, 2025

यूकेडी को दरकिनार कर पछता रहे हैं लोग खुशहाल उत्तराखंड का सपना सपना ही रह गया: पुनेठालोहाघाट क्षेत्र के प्रमुख राज्य आंदोलनकारी गणेश पुनेठा ने कहा आज उत्तराखंड क्रांति दल को दर किनार कर उत्तराखंड की जनता काफी पछता रही है। कहा 25 वर्षों का होने जा रहा उत्तराखंड राज्य में आम आदमी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए तरस रहा है। कहा आम जनता का मानना है कि इतने वर्षों बाद भी जल जंगल जमीन के लिए कोई ठोस नीति सरकारो के द्वारा नहीं बनाई गई ।आज रोजगार की तलाश में गांव के गांव खाली हो गए हैं अधिकांश गांव की जमीन बंजर हो चुकी है। पुनेठा ने अपने बीते दिनों को याद करते हुए कहा पहले 6 माह का अनाज गांव में ही पैदा हो जाता था पर वर्तमान में गांव जनसंख्या विहीन हो चुके है। कहां उत्तराखंड राज्य आंदोलन कारियो का सपना खुशहाल उत्तराखंड खुशहाल भारत जो सपना ही रह गया ।उन्होंने कहा विगत 25 वर्षों में सरकारों ने कोई जल नीति ,बन नीति ,शिक्षा नीति , ग्राम्य विकास, रोजगार आदि के लिए ठोस नीति नहीं बनाई ।परिणाम स्वरुप रोजगार के लिए गांव के गांव पलायन को मजबूर हुए हैं। पुनेठा ने कहा दूरस्थ तोको को देखकर शिक्षा नीति , नोले गधेरो को देखकर जल नीति ,जड़ी बूटी आधारित वन नीति, छोटे-छोटे खेतों को देखकर कृषि नीति बनाने की आवश्यकता थी पर जमीनी हकीकत धरातल से दूर है ।कहा यदि ऐसा ही हाल रहा तो 25 वर्ष का उत्तराखंड जवानी में ही बूढ़ा हो जाएगा जो आने वाली पीढ़ी के लिए अभिशाप साबित होगा।

जरूरी खबरें