Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

चंपावत:ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था अदम्य साहस राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट सुशील बिष्ट को किया सम्मानित

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 मोनिका गिरी के ट्रांसफर पर भड़के लोग।

सूचना

: लोहाघाट:पंचायत प्रतिनिधियों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन मांग पूरी न होने पर एक जुलाई से आंदोलन की दी चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 24, 2024
पंचायत प्रतिनिधियों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन मांग पूरी न होने पर एक जुलाई से आंदोलन की दी चेतावनी प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि अपने कार्यकाल को बढ़ाने की मांग लंबे समय से सरकार से कर रहे हैं पर सरकार के द्वारा मांगों को अभी तक अनसुनी किया गया है जिस कारण पंचायत प्रतिनिधियों में काफी आक्रोश है सोमवार को उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के बैनर तले ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव को हरिद्वार जनपद के साथ कराए जाने की मांग करते हुए ग्राम विकास अधिकारी लोहाघाट अशोक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया साथ ही ज्ञापन के माध्यम से ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी व त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने मांग पूरी न होने पर एक जुलाई से जिला मुख्यालय चंपावत में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है 2019 में गठित त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल कोविड-19 के कारण काफी ज्यादा प्रभावित रहा ग्राम सभाओ में विकास कार्य नहीं हो पाए सरकार ने इन दो वर्षों को उनके कार्यकाल में नहीं जोड़ना चाहिए पंचायत प्रतिनिधियो ने कहा जबकि देश के विभिन्न राज्यों में पंचायत का कार्यकाल बढ़ाने के लिए अध्यादेश लाया गया है और निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को कार्य करने का अवसर प्रदान किया गया है उन्होंने कहा उत्तराखंड में भी यह अध्यादेश लागू होना चाहिए ज्ञापन पंचायत प्रतिनिधियों की यह मांग अब उत्तराखंड में भी जोर पकड़ने लगी है ज्ञापन देने में महेंद्र ढेक,मुकेश रेसवाल, मुकेश टम्टा, युगल धोनी, भास्कर राय, चंद्रशेखर तिवारी, संजय पांडे सहित कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे

जरूरी खबरें