Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:ओवर रेटिंग की शिकायत पर एसडीएम की शराब की दुकान पर छापेमारी पकड़ी गई ओवर रेटिंग

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 22, 2025

राजस्व उप निरीक्षक ग्राहक बन पहुंचे शराब की दुकान पर सेल्समैन ने ओवर रेट में थमा दी शराब की बोतल। लोहाघाट।एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने शराब के दामों में ओवर रेटिंग की शिकायत पर कार्रवाई की है। शराब की ओवर रेटिंग पकड़ने के लिए एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने नाटकीय तरीके से राजस्व उप निरीक्षको को ग्राहक बनाकर लोहाघाट की अंग्रेजी शराब की दुकान पर भेजा ।जहां राजस्व उप निरीक्षको के द्वारा चार अलग-अलग शराब की बोतले सेल्समैन से खरीदी जिस पर सेल्समैन द्वारा ओवर रेट में शराब की बोतले राजस्व उप निरीक्षको को थमा दी जिसकी रिकॉर्डिंग राजस्व उप निरीक्षक के द्वारा कर ली गई।राजस्व उप निरीक्षक के द्वारा ओवर रेटिंग की सूचना एसडीएम लोहाघाट को दी गई। जिस पर एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर मौके पर पहुंची।ओवररेटिंग पर एसडीएम लोहाघाट के द्वारा शराब के सेल्समैनों को कड़ी फटकार लगाई गई। एसडीएम लोहाघाट ने बताया शराब में हो रही ओवर रेटिंग की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी जिस पर कार्यवाही की गई जो सच पाई गई। एसडीएम नीतू डांगर ने बताया लोहाघाट की अंग्रेजी शराब की दुकान पर एक बोतल में 40 रुपए से 100 रुपए तक अधिक वसूला जा रहा था। मौके पर स्टॉक रजिस्टर नहीं पाया गया, ऑनलाइन बिलिंग मशीन खराब पाई गई तथा कस्टमर को बिल भी नहीं दिया जा रहा था। जिस पर शराब की दुकान पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है । कहा जांच रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी व जिला आबकारी अधिकारी को प्रेषित की जा रही है। कहा ओवर रेटिंग किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अचानक हुई छापेमारी से शराब व्यवसाईयों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पेशकार ललित खोलिया। राजस्व उप निरीक्षक ऋषभ कुमार व अन्य मौजूद रहे।इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद की सभी मदिरा दुकानों को सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यदि भविष्य में किसी दुकान में इस प्रकार की अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो संबंधित अनुज्ञापी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जरूरी खबरें