Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

सूचना

: लोहाघाट:विश्वतंबाकू निषेध दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जीआईसी दिगालीचौड़ में विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजन

Laxman Singh Bisht

Fri, May 31, 2024
विश्वतंबाकू निषेध दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जीआईसी दिगालीचौड़ में विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजन मा0 जिला जज एवम अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अनुज कुमार संघल के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक प्राधिकरण भवदीप रावते के निर्देशानुसार लोहाघाट ब्लाक के जीआईसी दिगालीचौड़ में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में बक्ताओ ने छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम, विश्व तंबाकू निषेध दिवस तथा अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी  प्रदान की गई।शिविर में बताया गया की तंबाकू का सेवन सेहत के लिए जानलेवा हो सकता है। धूम्रपान मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही शारीरिक सेहत पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है। धूम्रपान व तंबाकू के नकारात्मक प्रभाव को जानते हुए भी दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग किसी न किसी रूप से तंबाकू का सेवन करते हैं। बीड़ी, सिगरेट और गुटखा आदि के सेवन से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। विधिक जागरूकता शिविर में चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल विजय कुमार, एसआई पंचेश्वर केलाश जोशी,ललित गौतम, विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम भट्ट, अध्यापक ब्रजेश सिंह ढेक, ध्रुव सिंह, रिटेनर अधिवक्ता मनीषा उप्रेती ,पीएलवी राजीव मुरारी, हेमलता जोशी सहित क्षेत्र की जनता , छात्र छात्राएं आदि सहित अन्य ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुधाकर जोशी का रहा

जरूरी खबरें