Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चिकित्सकों के स्थानांतरण पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

डीडीहाट:08 घंटे में हत्या का खुलासा अभियुक्त वाहन चालक गिरफ्तार । सड़क किनारे पड़ा मिला था भूपेंद्र का सव

लोहाघाट:सरकार पहुंची जनता के द्वारा दूरस्थ मऊ में लगा बहुउद्देशीय शिविर। डीएम ने सुनी जन समस्याएं

टनकपुर मे 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

चंपावत:बातों-बातों में हरेले के सरकारी पेड़: पौध रोपण नहीं फोटो रोपण :भगवत प्रसाद पांडे

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹 : लोहाघाट:डीएम चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में तेजी से चल रहा है सड़क सुरक्षा का कार्य।

Laxman Singh Bisht

Mon, May 12, 2025

डीएम चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में तेजी से चल रहा है सड़क सुरक्षा का कार्य। लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में चिन्हित खतरनाक पहाड़ियों व संभावित दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रो में डीएम चंपावत नवनीत पांडे के द्वारा एनएच के अधिकारियों को मानसून से पूर्व सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।ताकि मानसून में यातायात सुचारू रूप से चल सके ।डीएम चंपावत के निर्देश पर एनएच के द्वारा लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में काफी तेजी से सड़क सुरक्षा का कार्य किया जा रहा है ।खतरनाक पहाड़ियों में कई जगह सुरक्षा दीवारों का कार्य पूरा किया जा चुका है। 5 साल के बाद भारतोली डेंजर जोन में भी एनएच के द्वारा पहाड़ी सुरक्षा का कार्य शुरू कर दिया है।एनएच के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया विभाग के द्वारा काफी तेजी से सड़क सुरक्षा का कार्य किया जा रहा है तथा कई जगह कार्य पूर्ण किया जा चुका है। कुल मिलाकर लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग मे एनएच के द्वारा काफी तेजी से सड़क सुरक्षा का कार्य किया जा रहा है।

जरूरी खबरें