Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:महाशिवरात्रि पर महिलाओं ने भजन कीर्तनों से पंचेश्वर महादेव मंदिर में बांधा समां

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 15, 2026

महाशिवरात्रि पर महिलाओं ने भजन कीर्तनों से पंचेश्वर महादेव मंदिर में बांधा समां आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकाली व सरयू नदी के संगम पर स्थित पंचेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। सुबह से ही बड़ी तादाद में चंपावत जिले के साथ-साथ पिथौरागढ़ जिले के श्रद्धालु पहुंचे। तो वही लोहाघाट के सीमांत तल्ला खाईकोट की महिलाओं ने भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर पंचेश्वर महादेव मंदिर में सुंदर भजन कीर्तनों का गायन कर माहौल को पूरी तरह भक्ति मय बना डाला। महिलाओं के द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों के आयोजन में तबला वादक कलावती देवी,भजन गायिका सीता देवी ,कमला देवी, सरिता देवी ,आशा देवी ,हीरा देवी, नीरू देवी, गोदावरी देवी सहित क्षेत्र के श्रद्धालु मौजूद रहे।

जरूरी खबरें