Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

सूचना

रिपोर्ट 'लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम के कड़े रुख को देख जागा एनएच भरे जाने लगे सड़क के गड्ढे।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 19, 2026

डीएम के कड़े रुख को देख जागा एनएच भरे जाने लगे सड़क के गड्ढे।

टनकपुर घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क में हुए गड्ढों को न भरने, झाड़ी कटान व कलमठ निर्माण मे देरी को लेकर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए एनएच के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी किया था तथा 15 दिन के भीतर इन कार्यों को पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए कल सोमवार को दिए गए थे। जिलाधिकारी के सख्त रवैए को देखकर एनएच विभाग जागा और सड़क में हुए जानलेवा गढ्ढों को भरने का कार्य आज मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। विभाग के द्वारा लोहाघाट के अक्कल धारा के पास हुए जानलेवा गड्ढे को भरने के साथ साथ अन्य गड्ढों को भरा जा रहा है। अक्कल धारा के पास बने गड्ढे के भरे जाने से पानी भरने वाले लोगों व वाहन चालकों तथा पैदल चलने वाले राहगीरों ने राहत की सांस ली तथा जिलाधिकारी चंपावत को धन्यवाद दिया। लोगों ने बताया यहा पर लंबे समय से काफी बड़ा गड्ढा हो गया था।जिसमें दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई थी।

जरूरी खबरें