Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका का सघन अभियान, 3 के किए चालान

Laxman Singh Bisht

Thu, May 14, 2026

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका का सघन अभियान, 3 चालान किए

लोहाघाट।नगर पालिका परिषद लोहाघाट द्वारा नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान अधिशासी अधिकारी श्री सौरभ नेगी के नेतृत्व में नगर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में संचालित किया गया।अभियान के दौरान दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 03 दुकानदारों के चालान किए गए तथा ₹1700 का जुर्माना लगाया गया।

अधिशासी अधिकारी श्री सौरभ नेगी ने कहा कि नगर को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के लिए प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने व्यापारियों एवं आम नागरिकों से कपड़े एवं अन्य पर्यावरण हितैषी थैलों का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।नगर पालिका टीम ने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के प्रति जागरूक भी किया तथा स्वच्छ एवं सुंदर लोहाघाट बनाने में सहयोग की अपील की।इस अभियान में पालिका कार्मिक प्रमोद महर, सागर नाथ, जयवर्धन शाह एवं संदीप वाल्मीकि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें