Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:छमनिया में करंट लगने से दुधारू गाय की मौत ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

Laxman Singh Bisht

Mon, May 26, 2025

कार्य कर रहे मजदूरों के लिए बड़ा खतरा। निर्माण दाई संस्था ने खतरे के बीच कार्य करने से किया मना।

ऊर्जा निगम ने आरोपो को नकारा।लोहाघाट के छमनिया चौड़ में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय परिसर में सोमवार सुबह करंट लगने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। जिस कारण स्थानीय लोगों में ऊर्जा निगम के खिलाफ आक्रोश फैल गया । गाय स्वामी कमला देवी ने बताया उनकी गाय परिसर में बिजली के पोल के पास घास चर रही थी अचानक करंट लगने से गाय की मौत हो गई। कमला देवी व अन्य ग्रामीणों ने कहा ऊर्जा निगम की लापरवाही से यह हादसा हुआ है ।कमला देवी ने बताया गाय का दूध बेचकर वह अपनी आजीविका चलाती थी । ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से कमला देवी को मुआवजा देने की मांग की है।वहीं केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कर रही निर्माण दाई सस्था के आर0के0मांगलिक ने बताया परिसर में 11 बिजली के पोल लगे हुए हैं ।कई बार विद्युत विभाग व प्रशासन से पोलो को हटाने की मांग की गई पर कोई संज्ञान अभी तक नहीं लिया गया। कहा आज यह हादसा हो गया। मांगलिक ने कहा यहां पर उनके मजदूर रहते हैं और कार्य करते हैं। बरसात का मौसम चल रहा है और विद्युत पोलों में इस प्रकार से करंट दौड़ रहा है जिस कारण मजदूरों के लिए खतरा बढ़ चुका है। मांगलिक ने कहा ऐसे खतरे के बीच वह कार्य करने में असमर्थ है। उन्होंने प्रशासन व विद्युत विभाग से जल्द से जल्द परिसर से विद्युत पोलो को हटाने की मांग की है।

जरूरी खबरें