Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मां की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई थी जीआईसी मऊ की छात्रा ज्योति वीरता के लिए हुई सम्मानित।

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:व्यापारी समय से कराए जीएसटी रजिस्ट्रेशन व समय पर जीएसटी का करे भुगतान :सहायक आयुक्त

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 30, 2025

20 लाख रुपए से अधिक सालाना टर्नओवर करने वाले व्यापारियों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्यसहायक आयुक्त (राज्य कर जीएसटी) अखिलेश कुमार ने सोमवार को लोहाघाट में व्यापार मंडल पदाधिकारियो के साथ जीएसटी संबंधित बैठक आयोजित की।बैठक में सहायक आयुक्त अखिलेश कुमार ने जीएसटी के दायरे में आने वाले समस्त व्यापारियों से समय पर जीएसटी का भुगतान करने तथा 20 लाख रुपया सालाना टर्नओवर करने वाले व्यापारियों से अनिवार्य रूप से जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया ।सहायक आयुक्त ने कहा जिन व्यापारियों की देयता विभाग में शेष है उसका समय पर भुगतान करें ।अन्यथा अपील पर चले जाएं। देयता को लंबित न रखें ।सहायक आयुक्त ने कहा विभाग सघन रूप से एक-एक व्यापारी की बकाया वसूली के संबंध में तेजी से कार्य कर रहा है ।सहायक आयुक्त अखिलेश कुमार ने कहा विभाग की समस्त व्यापारियों से यही अपेक्षा है जो व्यापारी रजिस्ट्रेशन के दायरे में आ रहे हैं समय पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराए और जिन व्यापारियों का बकाया शेष उसे समय पर जमा कर विभाग का सहयोग करे।कहा विभाग तेजी से वसूली पर कार्य कर रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने भी जीएसटी के दायरे में आने वाले व्यापारियों से समय पर रजिस्ट्रेशन कराने तथा जीएसटी का भुगतान कर परेशानी से बचने की अपील की है।बैठक में राज्य कर अधिकारी जगत अधिकारी, व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, कोषाध्यक्ष टीका देव खर्कवाल बदल पुनेठा आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें