Tuesday 10th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:भाषण प्रतियोगिता में अंकिता चौबे, प्रियांशु जजरिया और अनामिका पांडे रहे प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर l

मोहाली में भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला सहायकों का प्रशिक्षण लोहाघाट महाविद्यालय के चन्द्रशेखर ओली व दीपक गहतोड़ी नामित

टनकपुर:एनएचपीसी से पीड़ित दुकानदारों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से बार-बार मिल रहे आश्वासन पर जताई नाराजगी

चंपावत:पुलिस वर्दी में रील बनाने पर होगी सख्त करवाई: एसपी रेखा यादव।

लोहाघाट:सीमांत पंचेश्वर को रोडवेज बस संचालन की मांग डीएम को ज्ञापन।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीमांत पंचेश्वर को रोडवेज बस संचालन की मांग डीएम को ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 10, 2026

सीमांत पंचेश्वर को रोडवेज बस संचालन की मांग डीएम को ज्ञापन।

सीमांत क्षेत्र वासियों को नहीं मिल पा रहा है परिवहन निगम की सेवाओं का लाभ।

राजमार्ग का दर्जा मिलने के बावजूद परिवहन निगम बस के संचालन में कर रहा है आनाकानी।

चंपावत के अलावा पिथौरागढ़ व नेपाल की जनता हो रही है प्रभावित।

चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर क्षेत्र को लोहाघाट से परिवहन निगम की बस सेवा से जोड़ने की मांग को लेकर पंचेश्वर क्षेत्र के समाज सेवी गणेश पंत ने जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम चंपावत मनीष कुमार को ज्ञापन दिया और सीमांत क्षेत्र को उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा से जोड़ने की मांग की। गणेश पंत ने बताया जिलाधिकारी के द्वारा इस समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। गणेश पंत और सीमांत क्षेत्र वासियों ने कहा आज से 5 से 6 वर्ष पूर्व उत्तराखंड परिवहन निगम की बस लोहाघाट से पंचेश्वर क्षेत्र को चला करती थी ।पर परिवहन निगम के द्वारा इस सेवा को बंद कर दिया गया जिस कारण सीमांत क्षेत्र वासियों को लंबे समय से परिवहन निगम की बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण क्षेत्र की 15 से 20 ग्राम सभाओं के अलावा पिथौरागढ़ जिले और नेपाल के नागरिकों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों को भी निशुल्क बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है तथा सीमांत क्षेत्र वासियों तथा छात्र-छात्राओं को महंगा किराया देकर टैक्सियों में यात्रा करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया टैक्सी में पंचेश्वर से लोहाघाट की मात्र 42 किलोमीटर दूरी का उन्हें ₹150 किराया देना पड़ता है।कहा बस सेवा संचालित करने के लिए उनके द्वारा जिलाधिकारी चंपावत को ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने शासन प्रशासन व परिवहन निगम के अधिकारियों से जल्द से जल्द सीमांत क्षेत्र को परिवहन निगम की बस सेवा से जोड़ने की मांग की है। कहा जबकि अब काठगोदाम पंचेश्वर सड़क को राजमार्ग घोषित कर दिया गया है। गणेश पंत ने कहा पूर्व में उनके द्वारा परिवहन निगम के अधिकारियों के सामने समस्या रखी गई थी पर उनके द्वारा सवारी न मिलने का बहाना बनाकर क्षेत्र वासियों की मांग का कोई संज्ञान नहीं लिया गया। कहा जब सेवा ही नहीं शुरू होगी तो सवारिया कहां से मिलेंगी।

क्षेत्र वासियों ने जनहित को देखते हुए जिलाधिकारी से जल्द से जल्द बस सेवा संचालित करने की मांग की है। कहा पंचेश्वर धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ एडवेंचर पर्यटन का भी क्षेत्र है ।जहां बड़ी तादात में श्रद्धालु व पर्यटक आते हैं। अब देखने वाली बात यह है कि प्रशासन व परिवहन निगम ग्रामीणों की मांग पर क्या संज्ञान लेता है। ग्रामीण लंबे समय से बस संचालन की मांग कर रहे हैं।

जरूरी खबरें