Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :मायावती सड़क से 30 फीट गहरी खाई में गिरा युवक बाल बाल बची जान। सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर।

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 15, 2025

मायावती सड़क से 30 फीट गहरी खाई में गिरा युवक बाल बाल बची जान।

सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर। लोहाघाट से मायावती जाने वाली सड़क में शिवालय पुल से 200 मीटर आगे आज सोमवार को तड़ीगांव बाराकोट निवासी युवक अमन कुमार अचानक 30 फीट गहरी खाई में गिर कर लोहावती के किनारे पहुंच गया । युवक को खाई में गिरता देख लोगों के द्वारा लोहाघाट पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस व फायर कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तब तक युवक के साथियों के द्वारा बेहोश युवक को खाई से बाहर निकाल लिया गया था। पुलिस द्वारा युवक से खाई में गिरने का कारण पूछा गया तो युवक के द्वारा बताया गया फोन करने के दौरान अचानक फिसलने से खाई में जा गिरा ।घटना में युवक की जान बाल बाल बच गई। थाना अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के द्वारा युवक को सड़क में चलने के दौरान एतिहात बरतने की नसीहत दी गई। तथा साथियों के साथ युवक को घर भेज दिया गया।

जरूरी खबरें