Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:व्यापारी महेश राय के नेतृत्व में सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 2, 2026

व्यापारी महेश राय के नेतृत्व में सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन।पवित्र माघ मास में लोहाघाट में आजकल जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया जा रहा है। आज सोमवार को लोहाघाट के रामलीला मंच के पास व्यापारी महेश राय (मंटू दा) के नेतृत्व में सोनू वर्मा ,सुरेंद्र बिष्ट (आलम दा) ,मनोज जोशी ,गोविंद ढेक ,डॉक्टर मनोज आर्या ,आलोक जोशी, अजय मेहता , किरन फर्त्याल आदि ने आपसी सहयोग से माघ मास की खिचड़ी भोज का आयोजन किया।जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने सामूहिक खिचड़ी भोज का आनंद उठाया। खिचड़ी भोज में सभासद सुरेश फर्त्याल, अशोक खर्कवाल,केदार मेहरा, जीवन गहतोड़ी, मनोज तिवारी,स्वास्थ्य कर्मी दीपक बिष्ट आदि के द्वारा अपना अमूल्य सहयोग दिया गया। व्यापारी महेश राय के नेतृत्व में प्रतिवर्ष इस खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाता है जिसमें यह लोग आपसी सहयोग से इस भोज का आयोजन करते हैं। आज हुए इस भोज में हर वर्ग के लोगों ने इस सामूहिक भोज का आनंद लिया और भोज के आयोजकों को धन्यवाद दिया। व्यापारी महेश राय व सुरेंद्र बिष्ट ने कहा इस पवित्र माघ मास के इस खिचड़ी भोज का उद्देश्य सिर्फ लोगों में आपसी भाईचारे को बढ़ाना है ।उन्होंने कहा वह लोग प्रतिवर्ष रामलीला मंच लोहाघाट के पास इस भोज का आयोजन करते हैं। उन्होंने भोज में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया। इस दौरान जितेंद्र शाह, विनोद बोहरा ,पूर्व सभासद राज किशोर शाह ,दीपक शाह सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें