Wednesday 1st of April 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवानिवृत्ति पर ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक भूपेंद्र प्रकाश जोशी को जोरदार विदाई।

चंपावत:एसपी ने किया पूर्णागिरि मेला क्षेत्र का निरीक्षण पुलिस बल को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

टनकपुर:पूर्व शिक्षा मंत्री व गदरपुर विधायक अरविंद पांडे पहुंचे मां पूर्णागिरि दरबार। लिया आशीर्वाद

लोहाघाट में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ ।

लोहाघाट:पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सीएम से की शिव व मां कढ़ाई मंदिर सौंदर्य करण की मांग

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : लोहाघाट:सीएम धामी की रामलीला मैदान से की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 27, 2026

लोहाघाट:सीएम धामी की रामलीला मैदान से की कई महत्वपूर्ण घोषणाएंलोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रामलीला मैदान लोहाघाट से अनेक जनहितकारी घोषणाएं की गईं। इन घोषणाओं में धार्मिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य, खेल, आपदा प्रबंधन तथा आधारभूत संरचना से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं।विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य मंदिरों के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करते हुए पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। रामलीला मैदान में नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु पारंपरिक कुमाऊँनी शैली में दर्शक दीर्घा का निर्माण किया जाएगा, जिससे सांस्कृतिक आयोजनों को बेहतर व्यवस्था मिल सके।पंचेश्वर क्षेत्र में जनहित को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होंगी। लधियाघाटी क्षेत्र में उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए महाविद्यालय स्थापना का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। युवाओं को खेल के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु पुल्हिण्डोला मिनी स्टेडियम तथा मुलाकोट पाटी में खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा।आपदा प्रबंधन एवं त्वरित राहत कार्यों की दृष्टि से पुल्ला, सीमेलखेत, पाटी तथा देवीधुरा में हेलीपैड का निर्माण कराया जाएगा। बोतड़ी अंत्येष्टि स्थल पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।लोहाघाट के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुधार कार्य किए जाएंगे तथा पनिया-रीठाखाल मोटर मार्ग से कानीकोठ-जैतौल मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण किया जाएगा।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पड़ासोशेरा एवं तल्ला बापरू मोटर मार्ग का भी सुधारीकरण किया जाएगा।इसके अतिरिक्त विधानसभा लोहाघाट के ग्राम फोर्ती, कमलेख एवं पटन गांव को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। अन्य मोटर मार्गों के सुधार, इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने तथा लोहाघाट उपजिलाधिकारी आवास के सुधार कार्य सहित अनेक विकासपरक घोषणाएं भी की गईंइन घोषणाओं से लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में समग्र, संतुलित एवं जनकेंद्रित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सुनिश्चित हुई है।

जरूरी खबरें