Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए 84.45 करोड़ का अनुमोदन देने के लिए विधा0 अधिकारी ने सीएम धामी को दिया धन्यवाद।

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 3, 2026

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए 84.45 करोड़ का अनुमोदन देने के लिए विधा0 अधिकारी ने सीएम धामी को दिया धन्यवाद।उत्तराखंड पेयजल निगम के अंतर्गत अमृत 2 के तहत लोहाघाट टाउन पंपिंग पेयजल योजना ( सरयू लिफ्ट) निर्माण हेतु मुख्यमंत्री धामी के द्वारा आज 84.45 करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन दिया है। लोहाघाट नगर की सबसे बड़ी समस्या का समाधान करने के लिए लिए लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पूरे लोहाघाट नगर क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा उनके द्वारा मुख्यमंत्री के लोहाघाट दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी से नगर की गंभीर पेयजल समस्या को देखते हुए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण करने का आग्रह किया गया था और उनके द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उनके आग्रह पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा योजना निर्माण की घोषणा की थी। विधायक अधिकारी ने कहा आज मुझे जनता को बताते हुए गर्व और आत्म संतोष हो रहा है मेरा और नगर की जनता का सपना साकार होता दिखाई दे रहा है ।विधायक अधिकारी ने कहा यह केवल एक योजना नहीं बल्कि लोहाघाट की जनता का विश्वास ,आशीर्वाद और वर्षों की प्रतीक्षा का परिणाम है ।उन्होंने कहा इस योजना के पूर्ण होने के बाद लोहाघाट नगर क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित है। कहा मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और लोहाघाट की देवतुल्य जनता को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं ।कहा जनता का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। विधायक अधिकारी ने कहा मेरी जनता से अपील है कि उन पर अपना विश्वास बनाए रखें। लोहाघाट नगर की जनता का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है उन्होंने कहा योजना का निर्माण जल्द से जल्द शुरू हो इसके लिए उनके द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

जरूरी खबरें