Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:डिग्री कॉलेज तिराहे में बड़ा दुर्घटनाओं का खतरा चौड़ीकरण की उठी मांग नहीं मुड़ पा रहे हैं बड़े वाहन

Laxman Singh Bisht

Wed, May 21, 2025

जल्द तिराहे के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा:अधिशासी अभियंतालोहाघाट के व्यस्ततम डिग्री कॉलेज तिराहे में दुर्घटनाओं का खतरा दिनों दिन बढ़ते ही जा रहा है । तिराहे के संकरा होने के चलते मीना बाजार से डिग्री कॉलेज की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को मोड़ने में वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैl बड़े वाहनों को मोड़ते समय यहां पर जाम लगने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। पूर्व में भी वाहन यहां पर दुकानों से टकरा चुके तथा कई अन्य दुर्घटनाएं भी हो चुकी है।डिग्री कॉलेज तिराहे के पास के व्यापारियों व लोगों ने प्रशासन वह लोक निर्माण विभाग से तिराहे के चौड़ीकरण की मांग की ।लोगों ने कहा यह तिराहा नगर के व्यस्ततम तिराहो में से एक है जहां से डिग्री कॉलेज मीना बाजार तथा स्टेशन को रोज सैकड़ो वाहन गुजरते हैं ।तिराहा संकरा होने के कारण आए दिन यहा पर दुर्घटनाएं होते रहती है। कहा संभावित दुर्घटनाओं को रोकने तथा वाहन चालकों को हो रही भारी दिक्कतों को देखते हुए जल्द से जल्द तिराहे का चौड़ीकरण कार्य किया जाना आवश्यक है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया मामला संज्ञान में आया है ।जनता को हो रही असुविधा व संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए तिराहे के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर जल्द शासन को भेजा जाएगा।

जरूरी खबरें