Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

: लोहाघाट:14 अगस्त को लोहाघाट के ब्लॉक सभागार में आयोजित होगा श्रम विभाग का शिविर

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 6, 2024
14 अगस्त को लोहाघाट के ब्लॉक सभागार में आयोजित होगा श्रम विभाग का शिविर श्रम विभाग में बीओसीडब्लू के माध्यम से संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी दीपक कश्यप द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देशानुसार तथा उत्तराखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा श्रमिकों के हितार्थ जनपद में संचालित योजनाओं तथा श्रमिको का पंजीकरण व नवीनीकरण आदि किया जाना है, इस हेतु विकासखंड लोहाघाट में आगामी 14 अगस्त 2024 में एक शिविर का आयोजन किया जाएगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने उक्त क्षेत्र के क्षेत्रवासियों से क्षेत्र में लगने वाले उक्त शिविर में श्रम विभाग से संचालित योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

जरूरी खबरें