Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

चंपावत:समग्र शिक्षा अभियान के तहत निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

लोहाघाट की डाक बंगला रोड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस का वितरण।

नैनीताल: खुपी में केएमयू बस दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत सात घायल।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सरस्वती शिशु मंदिर पाटन के छात्र कुन्दन और ललित का हुआ राजीव नवोदय में चयन।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 15, 2025

सरस्वती शिशु मंदिर पाटन के छात्र कुन्दन और ललित का हुआ राजीव नवोदय में चयन। लोहाघाट के सरस्वती शिशु मंदिर पाटन के दो होनहार छात्रों चन्दन सिंह बिष्ट पुत्र भवान सिंह बिष्ट और ललित सिंह अधिकारी पुत्र चान सिंह अधिकारी का प्रथम प्रतिक्षा सूची के अनुसार राजीव नवोदय विद्यालय लोहाघाट के लिए चयन हुआ है। दोनों बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावको में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन चन्द्र जोशी ने भैया कुन्दन और भैया ललित को शुभकामनायें एवं आशीर्वाद दिया, इससे पूर्व भी मुख्य चयन प्रकिया में इस वर्ष 3 बच्चों मयंक कुमार, मानव कुमार और बबीता पंत का चयन हुआ था। इस वर्ष अब तक कुल ऐसे 5 बच्चों का चयन राजीव नवोदय विद्यालय के लिए हो गया है।इस अवसर पर आचार्य जीवन तिवारी, आचार्या दीदी दीपा पाण्डेय, निर्मला जोशी, कमलेश जोशी, बबीता अधिकारी, सलोनी एवं गीता उपस्थित रहे, विद्यालय प्रबंधन समिति के व्यवस्थापक हरीश अधिकारी, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र देव ताऊजी आदि ने दोनों छात्रों एवं उनके माता-पिता को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी, साथ ही विद्यालय परिवार की इस मेहनत के लिए विद्यालय स्टाफ़ का आभार व्यक्त किया।

जरूरी खबरें