Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:आईटीबीपी ने धूमधाम से बनाया सेवानिवृत्ति दिवस पूर्व हिमवीरों को किया सम्मानित।

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 19, 2026

आईटीबीपी ने धूमधाम से बनाया सेवानिवृत्ति दिवस पूर्व हिमवीरों को किया सम्मानित।लोहाघाट।छत्तीस वी वाहिनी आइटीबीपी लोहाघाट में आज गुरुवार को कमांडेंट संजय कुमार के दिशा निर्देश में सेवानिवृत्ति दिवस को धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त हिमवीर मौजूद रहे। कमांडेंट संजय कुमार ने सभी सेवानिवृत्त हिमवीरों का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। तथा सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों व जवानों से उनकी समस्याओं को पूछा। सभी सेवानिवृत अधिकारियों व जवानों के द्वारा बताई गई समस्याओं का कमांडेंट संजय कुमार के द्वारा तत्काल समाधान किया। कमांडेंट ने कहा आइटीबीपी हमारा परिवार है प्रत्येक वर्ष फरवरी माह में सेवानिवृत्त दिवस को काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है ।जिसमें सेवानिवृत अधिकारियों व जवानों को सम्मानित कर उनकी समस्या सुनी जाती है तथा उनका समाधान किया जाता है। कमांडेंट ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य आईटीबीपी के सेवानिवृत्त अधिकारियों व जवानों से भेंट कर मुलाकात करना है। कहा यह वह सेवानिर्वत अधिकारी व जवान है जिन्होंने अपने कठिन श्रम से आइटीबीपी को ऊंचे मकाम पर पहुंचाया है। कमांडेंट ने कहा यह आइटीबीपी परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य हैं जिनकी देखभाल करना आइटीबीपी का परम कर्तव्य है।वही सभी सेवानिवृत्ति हिमबीर अधिकारियों ने आईटीबीपी के जवानों व अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए कहा आइटीबीपी का इतिहास गौरवशाली रहा है।इस दौरान वाहिनी में बड़े खाने का आयोजन किया गया जिसमें सभी सेवानिवृत्त जवानों और अधिकारियो के साथ-साथ वाहिनी के अधिकारियों व जवानों ने प्रतिभाग किया सभी सेवानिवृत्ति अधिकारियों व जवानों ने सम्मानित किए जाने तथा उनका हाल-चाल जानने के लिए वाहिनी कमांडेंट संजय कुमार व वाहिनी के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी बेगराज मीणा, एसीजीडी जितेंद्र रावत ,मनमोहन सिंह ,प्रिंस दत्ता ,गौरव कुमार, एसीएमओ शुभम मोहन ,असरा बैतूल सना, सूबेदार मेजर दिनेश सिंह बिष्ट सूबेदार जी0एल0वर्मा के अलावासेवानिवृत्त हिमवीर अधिकारी,उमापति राय ,मदन सिंह, राजेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, राजेंद्र कुमार वर्मा, खीम सिंह बोरा, नवीन सिंह बोहरा नरेंद्र सिंह बोरा ,रमेश चंद्र खर्कवाल , खीम राम,रमेश राम, नारायण सिंह मौजूद रहे।

जरूरी खबरें