Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य आपूर्ति हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 1, 2025

स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य आपूर्ति हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन निरीक्षण अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी द्वारा लोहाघाट क्षेत्र के विभिन्न रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों एवं जनरल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिष्ठानों के स्वामियों को निर्देशित किया कि वे अपने प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस या पंजीकरण अनिवार्य रूप से बनवाएं तथा उसे दुकान में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें, ताकि उपभोक्ताओं को उसकी जानकारी सुगमता से प्राप्त हो सके।उन्होंने बताया कि यह अभियान उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे नियमानुसार संचालन करें और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, भंडारण तथा स्वच्छता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें।उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह निरीक्षण अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।

जरूरी खबरें