Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पुलिस की सह पर होटल होटल दुकान दुकान बिक रही अवैध शराब: करायत।

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 16, 2026

पुलिस की सह पर होटल होटल दुकान दुकान बिक रही अवैध शराब: करायत।

पुलिस अधीक्षक से अवैध शराब व स्मैक के कारोबार पर लगाम लगाने की मांग।

नशे के खिलाफ जल्द बड़ा आंदोलन करेगी भारतीय किसान यूनियन भानू लोहाघाट। भारतीय किसान यूनियन (भानू )के चंपावत जिला अध्यक्ष नवीन सिंह करायत ने चंपावत पुलिस पर काफी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा। लोहाघाट विधानसभा के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में आज पुलिस की सह पर होटल तथा परचून की दुकानों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। जिसका खामियाजा महिलाओं व बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। किसान यूनियन जिला अध्यक्ष ने कहा आज शराब से कई युवा अपनी जान गवा चुके हैं तथा कई गंभीर बीमारी से पीड़ित है। गांवो में महिलाएं 30 से 35 वर्ष की उम्र में विधवा हो रही है बच्चे अनाथ हो रहे हैं जिन्हें अपना जीवन यापन करने के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। पर आबकारी विभाग व पुलिस मूक दर्शक बनी बैठी हुई है। करायत ने कहा यह शराब माफिया ग्रामीणों को ₹50 तक में भी शराब उपलब्ध करा रहे हैं तथा उनके द्वारा उधार शराब भी बेची जा रही है जिस कारण आज गांव-गांव में शराब का प्रकोप बढ़ते जा रहा है जिससे सबसे ज्यादा गरीब तबका प्रभावित है आपराधिक घटनाओं व दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। करायत ने कहा लोहाघाट विधानसभा का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा है जहा इस प्रकार से अवैध शराब बेची ना जा रही हो इसका सबसे ज्यादा प्रकोप ग्रामीण क्षेत्रों में है। उन्होंने कहा जल्द किसान यूनियन मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक चंपावत से मुलाकात करेगी तथा शराब के इस अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की मांग की जाएगी। कहा जब सरकार के द्वारा जगह-जगह शराब की दुकाने खोली गई है तो पुलिस इस प्रकार से अवैध शराब की बिक्री को शह क्यों दे रही है। कहा आज चाहे मजदूर हो युवा वर्ग हो तथा अन्य तेजी से शराब व स्मैक की नशे की ओर जा रहे हैं और अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं कहा नशे ने कई घरों को उजाड़ कर रख दिया है कहा पर्वतीय क्षेत्र के युवा पूर्व में बड़ी तादात में भर्ती में निकलते थे पर आज नशे के कारण व फौज व अन्य भर्तियों युवाओं के निकलने की संख्या में काफी कमी आ चुकी है।उन्होंने पुलिस अधीक्षक चंपावत से शराब व स्मैक के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की मांग की है । करायत ने कहा जल्द किसान यूनियन स्मैक व अवैध शराब के खिलाफ आंदोलन करने जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के समस्त अभिभावकों व युवाओं से अधिक से अधिक आंदोलन में सहयोग करने की अपील की है। वहीं क्षेत्रीय जनता ने किसान यूनियन के इस कदम की सराहना की है कहा जनता किसान यूनियन के साथ है। मामले मे एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने आरोपो को निराधार बताया कहा पुलिस नसे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।

जरूरी खबरें