Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सेलपेडू मे गौशाला में लगी भीषण आग जिंदा जले मवेशी एसडीएम मौके पर

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 21, 2026

सेलपेडू मे गौशाला में लगी भीषण आग जिंदा जले मवेशी एसडीएम मौके पर

भगवती देवी ने जान पर खेल कर दो बैल व दो भैंसों की बचाई जान।

लोहाघाट ब्लॉक् के सीमांत सेलपेडू गांव के चमोला तोक में हयात सिंह पुत्र पूरन सिंह , रजनी देवी व इंद्र सिंह की संयुक्त गौशाला में अचानक शाम चार बजे भीषण आग लग गई। आग से गौशाला में बंधे मवेशियों की मौत हो गई ।आग लगने का पता चलते ही बड़ी तादात में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया ।वही गांव की महिला भगवती देवी ने अपनी जान को खतरे में डालते हुए गौशाला में बंधे दो बैलों व दो भैंसों को बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई गई। सूचना पर एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर , तहसीलदार लोहाघाट, कानूनगो, पेशकार ललित खोलिया और राजस्व उप निरीक्षक कुलदीप घटना स्थल पर पहुंचे।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भीम दत्त पंत ने कहा ग्रामीणों के द्वारा आग को बुझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना में एक भैंस व तीन बकरियां की जलकर मौत हो गई है। एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के द्वारा घटना की जानकारी ली जा रही है। तथा आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। ग्राम प्रधान राधिका देवी व प्रतिनिधि चंचल सिंह सामंत तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भीम दत्त पंत ने बताया आग लगने से ग्रामीण हयात सिंह व अन्य ग्रामीणों को काफी नुकसान पहुंचा है उनकी आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही आग से झुलसे मवेशियों के उपचार की भी मांग की है। वहीं एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने कहा पीड़ित की प्रशासन के द्वारा पूरी मदद की जाएगी। गौशाला हयात सिंह, रजनी देवी तथा इंद्रे सिंह की संयुक्त थी। आग बुझाने में ग्रामीणों ने सामूहिक एकता का परिचय दिया। आग अराजक तत्वों के द्वारा लगाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जरूरी खबरें