Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आइटीबीपी में लगी हस्तशिल्प प्रदर्शनी

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 16, 2025

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आइटीबीपी में लगी हस्तशिल्प प्रदर्शनी 36 वी वाहिनी आईटीबीपी लोहाघाट के कमांडेंट संजय कुमार के दिशा निर्देश पर आज सोमवार को वाहिनी मुख्यालय में हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। चीफ पैटर्न हावा श्रीमती अनुराधा की अध्यक्षता में स्थानीय लोगों द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए वाहिनी मुख्यालय में हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित माही स्वयं सहायता समूह गोशनी के द्वारा निर्मित पीरूल उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में हिमवीर परिवारों की महिला सदस्यों एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग़ किया।रमेश सिंह पाटनी के द्वारा हस्तशिल्प उत्पादों की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वही हावा चीफ पैटर्न श्रीमती अनुराधा ने कहा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए वाहिनी समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता मोनी एवं मनीषा आदि मौजूद रही।

जरूरी खबरें