Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: राय नगर चौड़ी में गुलदार का आतंक जारी निराश्रित गोवंश को बनाया शिकार। घर से खींच ले गया गुलदार।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 16, 2026

चौड़ी में गुलदार का आतंक जारी निराश्रित गोवंश को बनाया शिकार। घर से खींच ले गया गुलदार।

आवासीय क्षेत्र में हुई घटना से गांव में दहशत। ग्रामीणों की वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग।

लोहाघाट के राय नगर चौड़ी में गुलदार का आतंक लगातार जारी है। कल शुक्रवार देर रात एक निराश्रित गोवंश को गुलदार ने सुनील राय के आवास मे मौत के घाट उतार दिया है। महाविद्यालय फील्ड के पास आवासीय क्षेत्र में हुई घटना से एक बार फिर से राय नगर चौड़ी में गुलदार की दहशत बढ़ गई है। सुनील राय ने बताया किसी के द्वारा इस गौ वंश को निराश्रित छोड़ा गया था जो अक्सर उन्हीं के घर के पास रहता था। कल देर रात गुलदार ने गौ वंश को उनके मकान की गली में मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने बताया उनके द्वारा वन विभाग को सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा गुलदार का खतरा लगातार गांव में हो रहा है। गुलदार कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने तथा गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।

हालांकि वन विभाग के द्वारा क्षेत्र में गस्त की जा रही है। कुछ दिन पूर्व भी गुलदार महाविद्यालय फील्ड में चहल कदमी करता नजर आया था। इस स्थान से रेंजर कार्यालय मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। ग्राम प्रधान सहित समस्त ग्रामीणों ने वन विभाग क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार का आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा एक बार फिर से गांव में गुलदार की दहशत फैल गई है। गुलदार अब ग्रामीणों के घर तक पहुंच रहा है।

जरूरी खबरें