Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस पहले अपना घर संभाले फिर मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल: श्याम ढेक ।

मानसून से पूर्व तैयारियों को परखने के लिए पांच संवेदनशील स्थानों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न

चंपावत:4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम सीएम धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का वि

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर मल्ला बापरू स्कूल और बाराकोट के सिंगदा में पेयजल आपूर्ति हुई बहाल

चंपावत:पुनाकोट वार्ड में पेयजल संकट पर डीएम का त्वरित एक्शन, टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

सूचना

: लोहाघाट:मूसलाधार बारिश से घाट पनार/ लोहाघाट पिथौरागढ़ एनएच बंद कई वाहन फंसे एसडीएम ने एनएच खोलने के दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 19, 2024
मूसलाधार बारिश से घाट पनार/ लोहाघाट पिथौरागढ़ एनएच बंद कई वाहन फंसे एसडीएम ने एनएच खोलने के दिए निर्देश बुधवार शाम 4:00 के आसपास जिले के घाट सिंगदा क्षेत्र में आधे घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई बारिश से घाट पनार एनएच कई जगह बंद हो गया जिस कारण एनएच के दोनों और कई वाहन व यात्री फंस गए बारिश इतनी तेज थी की बारिश के पानी के साथ भारी मात्रा में मलवा पहाड़ी से सड़क में आ गया इसके अलावा सिंगदा में मदन होटल के पास मलवे से टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच बंद हो गया जिससे कई वाहन फंस गए वहीं एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए एनएच के अधिकारियों को एनएच खोलने के निर्देश दिए इसके बाद एनएच खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है वहीं लंबे समय बाद हुई बारिश से लोगों ने घाटी वाले क्षेत्रों में गर्मी से राहत की सांस ली मात्र आधे घंटे की तूफानी बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए वहीं एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया जल्द एनएच को यातायात के लिए सुचारु कर दिया जाएगा मशीने एनएच खोलने में लगा दी गई है

जरूरी खबरें