Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर बोहरा ने सीमांत गुमदेश की जनता से मांगा ब्लॉक प्रमुख का टिकट।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 23, 2025

जन सेवा के लिए तीन बार कर चुके हैं सरकारी नौकरी का त्याग।प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। पंचायत चुनाव को लेकर दावेदार सक्रिय होने लगे हैं। पार्टी कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टियों से टिकट की जुगत में लग चुके है तो वही लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व जिला पंचायत मटियानी से जिला पंचायत सदस्य रह चुके पुष्कर बोहरा किसी पार्टी से टिकट नहीं मांग रहे बल्कि वह गुमदेश व तल्ला देश क्षेत्र की सम्मानित जनता से इस बार लोहाघाट ब्लॉक प्रमुख पद का टिकट मांग रहे। सीमांत क्षेत्र को लंबे समय से क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद में प्रतिनिधित्व न मिलने से पुष्कर बोहरा इस बार गुमदेश एवं तल्लादेश से क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ेंगे। मालूम हो पुष्कर बोहरा सीमांत क्षेत्र के जनहित के मुद्दों के लिए सड़क से लेकर सरकारी कार्यालय में बैठे अधिकारियों के सामने बेबाक अपनी बात रखने के साथ साथ समाज हित में कई आंदोलन का सफल संचालन करने वाले व्यक्ति है। जहा आज सरकारी नौकरी के लिए मारामारी चल रही है तो वही जन सेवा के लिए वह तीन बार सरकारी नौकरी का त्याग तक कर चुके हैं। एमएससी करने के बाद बीएड की डिग्री हासिल कर चुके पुष्कर पूर्व मे ग्राम प्रधान चौडला, जिला पंचायत सदस्य मटियानी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन ,पूर्व प्रदेश महामंत्री ग्राम प्रधान संगठन की जिम्मेदारी बखूबी निभा चुके हैं। सीमांत क्षेत्र की जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के कारण पुष्कर सीमांत क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है। तथा घर-घर उनकी मजबूत पकड़ बनी हुई है। इस बार पुष्कर लोहाघाट ब्लॉक प्रमुख पद के मजबूत दावेदार माने जा रहे है। गुमदेश व तल्लादेश क्षेत्र की जनता का उन्हें अपार समर्थन मिलने जा रहा है। पुष्कर बोहरा का कहना है उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का निदान करना है।

जरूरी खबरें