Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:आईटीआई में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 अगस्त तक करें आवेदन

चंपावत:कांग्रेस पहले अपना घर संभाले फिर मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल: श्याम ढेक ।

मानसून से पूर्व तैयारियों को परखने के लिए पांच संवेदनशील स्थानों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न

चंपावत:4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम सीएम धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का वि

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर मल्ला बापरू स्कूल और बाराकोट के सिंगदा में पेयजल आपूर्ति हुई बहाल

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पूर्व रेलवे कर्मी लक्ष्मण सिंह का निधन। क्षेत्र के 50 से अधिक युवाओं को रेलवे में दिलाया रोजगार।

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 27, 2026

पूर्व रेलवे कर्मी लक्ष्मण सिंह का निधन। क्षेत्र के 50 से अधिक युवाओं को रेलवे में दिलाया रोजगार।

लीदू चौमेल निवासी पूर्व रेलवे कर्मी लक्ष्मण सिंह बिष्ट का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रोजगार की तलाश में बरसों पहले मुंबई पहुंचे लक्ष्मण सिंह को मध्य रेल में सेवा का अवसर मिला ।कुछ समय बाद कार चालक के रूप में महाप्रबंधक मध्य रेल के रूप में वर्षों तक सेवा दी। रेल सेवा के दौरान ही उनको इराक जाकर कार्य करने का अवसर भी मिला। हमेशा अपने समाज , क्षेत्र व परिवार को साथ लेकर चलने वाले लक्ष्मण सिंह ने अपनी सेवा के दौरान महाप्रबंधक कोटे से 50 से अधिक गांव व परिवार के लोगों को रेल सेवा में नियुक्त करवाने में योगदान दिया। उनके निधन पर मुंबई से लीदू चौमेल आये और उनको अपना संरक्षक व पिता तुल्य मानने वाले रेल कर्मी नीरज सिंह अधिकारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर व उनके परिवार ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। लक्ष्मण सिंह वर्तमान में 40 वर्ष की रेल सेवा से सेवानिवृत्त होकर कचहरी वार्ड लोहाघाट में अपनी पत्नी और बेटी के साथ रह रहे थे। जबकि बेटा दिवान सिंह बिष्ट पश्चिम रेल मुंबई में कार्यरत हैं। उनके निधन पर क्षेत्र वासियों ने दुख व्यक्त किया।

जरूरी खबरें