Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:2027 विधानसभा चुनाव में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा भाजपा से करेंगे सशक्त दावेदारी।

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 6, 2026

2027 विधानसभा चुनाव में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा भाजपा से करेंगे सशक्त दावेदारी।

मुख्यमंत्री के माने जाते हैं बेहद करीबी। 2027 विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जिस कारण अब लोहाघाट विधानसभा में चुनावी माहौल भी धीरे-धीरे गर्माने लगा है। भाजपा से प्रत्याशी उभर कर मैदान में आने लगे है। वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा ने 2027 विधानसभा चुनाव में लोहाघाट विधानसभा से सशक्त दावेदारी करने का ऐलान किया है। माहरा लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए है।पूर्व में ब्लाक प्रमुख व भाजपा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्तमान में भाजपा प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं । माहरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के बेहद करीबी माने जाते हैं। निर्मल माहरा के पिता स्वर्गीय हयाद सिंह माहरा ने भी अपनी यात्रा जनसंघ से शुरू की थी तथा अंतिम समय तक भाजपा के मजबूत सिपाही के तौर पर रहे उनके राजनीतिक जीवन का भी लाभ उनके पुत्र निर्मल माहरा को मिल सकता है। निर्मल माहरा बाराकोट क्षेत्र से आते हैं और अपने क्षेत्र में काफी दमखम रखते हैं। 2027 विधानसभा चुनाव में निर्मल माहरा भाजपा से एक मजबूत प्रत्याशी के तौर पर उभर कर सामने आ सकते हैं। जनता के बीच गहरी पैठ रखने वाले निर्मल माहरा भाजपा के लिए एक मजबूत उम्मीदवार साबित हो सकते हैं। महारा के ताल ठोकने से लोहाघाट में चुनावी सियासत गरमा गई है। अब यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा पार्टी 2027 में लोहाघाट हॉट सीट से किसे अपना प्रत्याशी बनती है। चुनावी पंडितों का कहना है माहरा भाजपा से एक मजबूत प्रत्याशी के तौर पर उभर कर सामने आ सकते हैं पार्टी उन पर दावा खेल सकती है।

जरूरी खबरें