Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

: लोहाघाट: आजादी के बाद पहली बार डुमडाई गांव के दो तोको में पहुंचा वाहन ग्रामीणों ने बांटी मिठाइयां जिला पंचायत सदस्य का जताया आभार

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 24, 2023
  लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे दूरस्थ डुमडाई गांव के पुजारी पट्टी व अनुसूचित जाति बस्ती तोक के लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशी का दिन है क्योंकि आजादी के बाद पहली बार गांव में वाहन पहुंचा वाहन के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने वाहन का जोरदार स्वागत करते हुए मिठाइयां बांटी वही ग्राम प्रधान कमला देवी ने बताया आज गांव के लिए काफी खुशी का दिन है कि आजादी के बाद पहली बार गांव का यह क्षेत्र सड़क मार्ग से जुड़गया है उन्होंने बताया गांव को यह खुशी जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक ने दी है जिनके अथक प्रयासों से गांव के इन दोनों तोको के 50 परिवार सड़क मार्ग से जुड़ गए उन्होंने बताया जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक के द्वारा ढाई किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया गया जिसके लिए गांव के सभी ग्रामीण जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक का आभार जताते हुए धन्यवाद देते हैं ग्राम प्रधान ने कहा सड़क के गांव में पहुंचने से गांव से पलायन रुकेगा इसके अलावा ग्रामीण अपने कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए आसानी होगी साथ ही गांव से बीमार वह गर्भवती महिलाओं को आसानी से अस्पताल ले जाया जा सकेगा ग्राम प्रधान ने कहा आज तक सड़क ना होने के कारण ग्रामीणों ने काफी ज्यादा कठिनाइयां झेली है वही गांव में पहली बार वाहन पहुंचने पर ग्रामीणों की खुशी देखने लायक थी ग्रामीण एक दूसरे को बधाइयां देते हुए नजर आए वहीं ग्रामीण मदन ओली, खीमसिंह दुर्गाराम, बद्री सिंह, नरेश पुजारी ,जोगा राम, प्रकाश सिंह ,भगवान राम आदि ने जिला पंचायत सदस्य प्रीती पाठक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है

जरूरी खबरें