Wednesday 11th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने यातायात पुलिस के जवान हेम माहरा को उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए किया सम्मानित

उत्तराखंड:लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री सहित लोक कलाकारों ने जताया दुख

लोहाघाट:डायट लोहाघाट में सेवारत शिक्षकों का पांच दिवसीय ब्लेंडेड एजुकेशन स्किलिंग प्रशिक्षण शुरू

लोहाघाट:दूरस्थ क्षेत्र के जूनियर स्कूल पासम में आधुनिक तकनीक से शिक्षा की शुरुआत

लोहाघाट:निर्दोष साबित हुए शिक्षक अर्जुन सिंह छतोला हाईकोर्ट ने किया आरोप मुक्त ।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डायट लोहाघाट में सेवारत शिक्षकों का पांच दिवसीय ब्लेंडेड एजुकेशन स्किलिंग प्रशिक्षण शुरू

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 11, 2026

डायट लोहाघाट में सेवारत शिक्षकों का पांच दिवसीय ब्लेंडेड एजुकेशन स्किलिंग प्रशिक्षण शुरू

लोहाघाट (चम्पावत)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लोहाघाट (डायट) में उच्च प्राथमिक स्तर के सेवारत शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय ब्लेंडेड एजुकेशन स्किलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, डिजिटल तकनीक और नवीन शैक्षिक संसाधनों से जोड़ना है, ताकि विद्यालयों में शिक्षण को अधिक प्रभावी और रुचिकर बनाया जा सके।प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य दिनेश खेतवाल के निर्देशन में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण समन्वयक दीपक सोराडी, वरिष्ठ प्रवक्ता नवीन उपाध्याय, कृष्ण सिंह ऐरी, अविनाश शर्मा तथा शिवराज तड़ागी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में संदर्भदाताओं के रूप में नरेश जोशी, संजय कुमार, विनोद गहतोड़ी, प्रकाश जोशी, रेनू मेहता तथा पीयूष जोशी शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को ब्लेंडेड लर्निंग, डिजिटल शिक्षण सामग्री के उपयोग, स्मार्ट क्लास संचालन तथा नई शैक्षिक तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।प्रशिक्षण में जनपद के आठ दर्जन से अधिक शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों में सुशीला चौबे, रुद्र सिंह बोहरा, मोहन सेलिया, त्रिभुवन उपाध्याय, बंशीधर भट्ट, मनोज मेहरा, दीपक सिंह मेहरा, मयंक पुनेठा, मनोज माहरा, जया जोशी, मधु कलोनी, करुणा गहतोड़ी, वंदना जोशी तथा नरेश सिंह सहित कई शिक्षक शामिल हैं।प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को नई शिक्षा पद्धतियों के साथ-साथ कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर भी चर्चा की जा रही है। आयोजकों का कहना है कि इस प्रशिक्षण से शिक्षकों के कौशल में वृद्धि होगी और वे अपने-अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकेंगे।

जरूरी खबरें