Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:अतिक्रमण हटाने के दौरान आरोपी व प्रशासन की टीम के बीच बहस एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर ध्वस्त किया अतिक्रमण।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 3, 2025

अतिक्रमणकारियो को बक्सा नहीं जाएगा :एसडीएम डांगर आरोपी ने प्रशासन पर लगाया भेदभाव का आरोपलोहाघाट की डाक बंगला रोड पर गुरुवार को एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के निर्देश पर हटाए जा रहे अतिक्रमण के दौरान अचानक अतिक्रमण का आरोपी विजय सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया और जेसीबी मशीन के आगे खड़ा हो गया। विजय सिंह ने प्रशासन की टीम से अगल-बगल के सभी लोगों के अतिक्रमण हटाने की मांग की कहा प्रशासन उन पर एक तरफा कार्रवाई कर रहा है। कहा पूरा लोहाघाट नगर नुज़ूल भूमि पर बना है कहा कानून सब के लिए एक होना चाहिए विजय सिंह ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया।आरोपी के विरोध के चलते काफी देर तक अतिक्रमण हटाने का कार्य रुका रहा। सूचना पर एसडीएम नीतू डांगर तत्काल मौके पर पहुंची और पुलिस को तुरंत अतिक्रमण के आरोपी को मशीन के आगे से हटाने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने जबरन अतिक्रमणकारी को मशीन के आगे से हटाया।इसके बाद एसडीएम नीतू डांगर की देखरेख में अतिक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया ।इस दौरान एसडीएम मौके पर डटी रही।एसडीएम ने कहा नगर में अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं एसडीएम के तेवर देख अतिक्रमण कारियो में हड़कंप मच गया। अभियान मे तहसीलदार जगदीश नेगी ,तहसीलदार बाराकोट हरीश नाथ, प्रभारी थाना अध्यक्ष कुंदन बोहरा, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार संजय जोशी, राजस्व उप निरीक्षक नीरज कुमार, गोविंद बल्लभ, पीआरडी वीरू मेहता, सहित पीआरडी जवान और राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें