Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:विधायक अधिकारी के प्रयासों से हरेश्वर धाम पहुंची सड़क खिचड़ी भोज में हुए शामिल

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 12, 2026

विधायक अधिकारी के प्रयासों से हरेश्वर धाम पहुंची सड़क खिचड़ी भोज में हुए शामिललोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयासों से क्षेत्र का प्रमुख आस्था का केंद्र हरेश्वर धाम सड़क सुविधा से जुड गया है। आज गुरुवार को विधायक अधिकारी हरेश्वर महादेव धाम पहुंचे। जहां उन्होंने महादेव की पूजा अर्चना कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। विधायक अधिकारी ने कहा भोलेनाथ की असीम कृपा से लगभग 7 किलोमीटर सड़क को बिना किसी विशेष निधि के, केवल अपने संकल्प, सामूहिक प्रयास और ग्रामवासियो के अटूट सहयोग से महादेव के दरबार तक पहुँचाया जा सका। कहा मार्ग के निर्माण में मेरी व्यक्तिगत शक्ति सीमित थी, परंतु ग्रामवासियों के उत्साह, प्रेरणा और विश्वास ने मुझे निरंतर आगे बढ़ने की ताकत दी। विधायक ने कहा यह सड़क जनशक्ति और महादेव की शक्ति का प्रतीक है। वही हरेश्वर महादेव मंदिर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी सम्मिलित हुए। हरेश्वर पहुंचने पर क्षेत्र वासियों के द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ विधायक अधिकारी का जोरदार स्वागत किया गया। विधायक ने कहा जनता का जो अपार स्नेह, सहयोग और समर्थन मिला, उसके लिए मैं हृदय से आजीवन आभारी रहूँगा। कहा मैं प्रार्थना करता हूँ कि श्री हरेश्वर महादेव का आशीर्वाद सम्पूर्ण लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र पर सदैव बना रहे और हम सभी को सुख, समृद्धि एवं शांति प्रदान करे। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें