Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

सूचना

: लोहाघाट:32.78 लाख रुपए स्वीकृत होने के बाद भी नहीं हुआ नाली निर्माण कार्य पीड़ित ने मुख्यमंत्री से की शिकायत पीडब्लूडी लोहाघाट पर सरकारी धन के दुरुपयोग का लगाया गंभीर आरोप विभाग ने आरोपो को बताया निराधार

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 11, 2024
32.78 लाख रुपए स्वीकृत होने के बाद भी नहीं हुआ नाली निर्माण कार्य पीड़ित ने मुख्यमंत्री से की शिकायत पीडब्लूडी लोहाघाट पर सरकारी धन के दुरुपयोग का लगाया गंभीर आरोप विभाग ने आरोपो को बताया निराधार [caption id="attachment_21084" align="alignnone" width="300"] पीडब्लूडी लोहाघाट को नगर के हथरंगिया क्षेत्र व अन्य स्थानों में नाली निर्माण कार्य के लिए 32.78 लाख रुपए शासन के द्वारा स्वीकृत किए गए थे लेकिन पीडब्ल्यूडी लोहाघाट की लापरवाही के चलते नाली निर्माण का कार्य नहीं हो पाया जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है मंगलवार को हथरंगिया निवासी कैलाश नाथ व लोगो ने इस बात की जानकारी दी उन्होंने कहा उनके द्वारा सीएम पोर्टल से मिली जानकारी 26 जुलाई 2023 के अनुसार उक्त कार्य के लिए 32.78 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं लेकिन अभी तक वास्तविक कार्य स्थल पर कार्य नहीं हुआ है जिसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री, भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति, सचिव लोक निर्माण विभाग, डीएम चंपावत ,एसडीएम लोहाघाट व अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी लोहाघाट से की है[/caption] शिकायत में कैलाश नाथ ने कहा धन स्वीकृत होने के बाद भी निर्माण कार्य न कर सरकारी धन का दुरुपयोग पीडब्लूडी लोहाघाट के द्वारा किया गया है उन्होंने कहा आठ बार समाधान पोर्टल में शिकायत करने के बावजूद भी विभाग के द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा उनके घर के ठीक सामने स्वीकृत स्थल पर निर्माण कार्य न करना समानता के अधिकार का हनन है शासन द्वारा धनराशि जारी करने के बाद भी निर्माण कार्य न करना शासन के आदेशों की अवहेलना है उन्होंने मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारियों से वास्तविक निर्माण स्थल पर बंद नाली निर्माण , तथा मामले की जांच करने की मांग की है साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है मांग पूरी न होने पर न्यायालय की शरण ली जाएगी [caption id="attachment_21086" align="alignnone" width="300"] वहीं लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने आरोपो को निराधार बताते हुए कहा शासन से जितना पैसा स्वीकृत हुआ था उस पैसे का टेंडर कराकर आवश्यकता को देखते हुए निर्माण कार्य कर दिया गया है अगर आगे को धन राशि स्वीकृत होती है तो अन्य कार्य किए जाएंगे[/caption]

जरूरी खबरें