Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जीआईसी सुई में विधिक एवं जन जागरूकता शिविर का किया आयोजन

Laxman Singh Bisht

Fri, May 16, 2025

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जीआईसी सुई में विधिक एवं जन जागरूकता शिविर का किया आयोजनसचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत भवदीप रावते के निर्देश पर आज शुक्रवार को लोहाघाट के शहीद पूर्णानन्द राजकीय इंटर कॉलेज सुई में प्लान ऑफ एक्शन के तहत् विधिक साक्षरता एवम् जन जागरुकता के विशेष शिविर का प्रधानचार्य बीरबल जी की अध्यक्षता एवं प्रवक्ता प्रकाश सिंह बोहरा के संचालन में आयोजित किया गया। विद्यालय में उपस्थित बच्चों व अध्यापकों को अधिकार मित्रों के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सेवाओं तथा *UCC*/ समान नागरिक संहिता में पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेजों के बारे में बताया गया। इसके अलावा साईबर सुरक्षा के टोल फ्री नम्बर 1930 , चाईल्ड हेल्प लाइन 1098, नालसा ( बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी सेवाएं) योजना 2024 तथा बाल विवाह है एक अभिशाप विशेष अभियान / बाल श्रम मुक्त उत्तराखंड के तहत् रैली, सलोगन के द्वारा विभिन्न विषयों में छात्र छात्राओं को जन जागरुकता के तहत् विधिक जानकारी दी गई। इस दौरान अधिकार मित्र गोपाल सिंह विष्ट ,अधिकार मित्र राजेन्द्र पुनेठा ,अधिकार मित्र तारा सिंह, अधिकार मित्र विनोद सिंह मेहरा अधिकार मित्र निर्मला , आशा गहतोड़ी मौजूद रही।

जरूरी खबरें