Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है देवीधार सड़क में बना हुआ गड्ढा। लोगों के लिए बना बड़ा खतरा।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 5, 2025

दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है देवीधार सड़क में बना हुआ गड्ढा। लोगों के लिए बना बड़ा खतरा। लोहाघाट के प्रसिद्ध देवीधार मंदिर को जाने वाली सड़क के बीच में बना बड़ा गड्ढा दुर्घटनाओं को दावत देता नजर आ रहा है। सड़क के बीचो-बीच लगभग 4 फुट गहरा गड्ढा बन चुका है। जिससे वाहन दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा पैदा हो गया है। लोक निर्माण विभाग के द्वारा यहां पर दुर्घटना से बचने के लिए कोई संकेतक भी नहीं लगाया गया है जिसकी वजह से कभी भी यहां पर सड़क दुर्घटना हो सकती है ।लोगों ने कहा कल से देवीधार मेला शुरू होने जा रहा है जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवीधार मंदिर पहुंचेंगे । गढ़े के कारण उनके साथ बड़ी दुर्घटना हो सकती है ।लोगों ने कहा जबकि कुछ समय पूर्व ही सड़क में डामरीकरण का कार्य किया गया था। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल गड्ढे को भरने की मांग की है कहां अगर गड्ढे के चलते कोई घटना दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी। वही लोग निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया इस स्थान में कलमठ के धसने से गड्ढा बना हुआ है जिसे जल्द ठीक किया जाएगा।

जरूरी खबरें