Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बन कर्मियों की गस्त के बावजूद रात 8:00 बजे फिर राय नगर चौड़ी में आ धमका गुलदार।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 17, 2026

बन कर्मियों की गस्त के बावजूद रात8:00 बजे फिर राय नगर चौड़ी में आ धमका गुलदार।

कल घर के आंगन मे गौ वंश को बनाया था निशाना।

गांव में दहशत ग्रामीणों की वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग।

शुक्रवार रात को गुलदार के द्वारा वन विभाग के कार्यालय से मात्र 200 मीटर दूर राय नगर चौड़ी में महाविद्यालय खेल मैदान के पास सुनील राय के घर के आंगन में सो रहे एक गोवंश को मौत के घाट उतार दिया था। इससे पूर्व भी गुलदार गांव में चहल कदमी करता नजर आया है। जिस कारण गांव में दहशत बनी हुई है।शनिवार को बन कर्मियों के द्वारा गांव में गस्त की गई तथा पटाखे छोड़े गए। ग्रामीण सुनील राय ने बताया वन कर्मियों की गस्त के बावजूद शनिवार रात 8:00 बजे के लगभग गुलदार फिर से उनके आंगन में आ धमका जिस कारण उनका पूरा परिवार दहशत में है।सुनील ने बताया शुक्रवार को गुलदार ने उनके घर के भीतर घुसकर एक गौ वंश को मौत के घाट उतार दिया था। और आज फिर गुलदार उनके घर में आ धमका है। उन्होंने कहा गुलदार के आबादी क्षेत्र में घूमने से ग्रामीणों को भी काफी खतरा पैदा हो गया है। तो वहीं ग्राम प्रधान राय नगर चौड़ी तथा सुनील राय व ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। कहा अगर गांव में कोई भी अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। ग्राम प्रधान ने बताया गुलदार की वजह से ग्रामीण काफी दहशत में हैं। वही वन विभाग के द्वारा राय नगर चौड़ी में गुलदार के खतरे को देखते हुए गस्त की जा रही है तथा ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।

जरूरी खबरें