Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:उपमहानिरीक्षक ने आइटीबीपी वाहिनी का किया वार्षिक निरीक्षण जवानों की सुनी समस्याएं।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 29, 2025

उपमहानिरीक्षक ने आइटीबीपी वाहिनी का किया वार्षिक निरीक्षण जवानों की सुनी समस्याएं। रवि कुमार उपमहानिरीक्षक क्षेत्र मुख्यालय अल्मोड़ा द्वारा 36 वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल लोहाघाट का 27 मई से 29 मई तक वार्षिक निरीक्षण किया। तीन दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के दौरान हिमवीरों के द्वारा उप महानिरीक्षक का सलामी देकर भव्य स्वागत किया गया। उपमहानिरीक्षक के द्वारा वाहिनी का निरीक्षण करते हुए आईटीबीपी कमांडेंट संजय कुमार से विभिन्न प्रकार की जानकारियां ली। निरीक्षण के दौरान वाहिनी की चिकित्सा शाखा के द्वारा चिकित्सा श्रेणी के बारे में उन्हें अवगत कराया। इस दौरान वाहिनी के कैंटीन जवानों की लाइन का निरीक्षण किया गया।उपमहानिरीक्षक के द्वारा सैनिक सभा के माध्यम से हिमवीरों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा समस्याओं का निदान किया गया। निरीक्षण के दौरान जवानों ने कई प्रकार के डेमो दिखाए गए। जिसमे बीपीईटी किट लेआउट, मोबिलाइजेशन डेमो आदि प्रमुख रहे। निरीक्षण के दौरान उप महा निरीक्षक द्वारा वाहिनी परिसर में पौध रोपण कर स्थानीय पेड़ पौधों के बारे में जानकारी ली। उपमहानिरीक्षक के द्वारा सभी जवानों व अधिकारियों को पूरी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश भी दिए। बड़े खाने के साथ तीन दिवसीय निरीक्षण का समापन हुआ।इस दौरान कमांडेंट संजय कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी बेगराज मीणा, डॉक्टर सुबे सिंह , उपसेनानी नारायण सिंह ,राजकुमार बोरा ,बिशन सिंह मेहता ,डॉक्टर सुरभि ,सूबेदार जी एल वर्मा सहित समस्त हिम बीर मौजूद रहे।

जरूरी खबरें