Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:गड्ढों में तब्दील हुई पुल्ला खालगढ़ सड़क वाहन चालकों का लो0नि0वी0 के खिलाफ प्रदर्शन।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 15, 2025

सड़क में डामरीकरण न होने पर वाहन चालकों की पंचायत चुनाव बहिष्कार व आंदोलन की चेतावनी।लोहाघाट।चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक की सीमांत पुल्ला खालगढ़ सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जिस कारण सड़क में चलने वाले वाहन चालकों के अलावा सीमांत क्षेत्र की जनता को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर गुमदेश टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन सिंह धोनी के नेतृत्व में वाहन चालकों ने लोहाघाट के पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन सिंह धोनी व टैक्सी चालकों ने कहा सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है जिस कारण वाहन दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है ।सड़क में पड़े बड़े-बड़े गड्ढों के कारण गर्भवती महिलाओं ,बुजुर्गों व आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा उनके वाहनों में भी अत्यधिक टूट हो रही है। कहा कुछ माह पूर्व ही लोक निर्माण विभाग लोहाघाट ने पेंच वर्क का कार्य किया था लेकिन घटिया गुणवत्ता के चलते पूरा पैच वर्क उखड़ गया है। बरसात होने से गड्ढों में पानी भरने से कई दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो गए है। सड़क जगह-जगह तालाब में तब्दील हो चुकी है। इसके अलावा बीआईटीएम से लेकर कालसन मंदिर तक की सड़क भी पूरी तरह गड्ढों मे तब्दील हो चुकी है। विभाग बार-बार पैच वर्क करता है पर घटिया गुणवत्ता के चलते एक महीने से अधिक पैच वर्क नहीं टिक पाता है ।जिससे सरकारी धन की बर्बादी हो रही है।कहा इस महत्वपूर्ण सीमांत सड़क में पुल्ला, गुमदेश ,रोसाल ,पंचेश्वर व मडलक आदि सीमांत क्षेत्र के सैकड़ो लोग रोज यात्रा करते हैं ।टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन सिंह धोनी व टैक्सी चालकों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द सड़क में लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के द्वारा डामरीकरण का कार्य नहीं किया जाता है तो क्षेत्र के समस्त टैक्सी चालक पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने के साथ-साथ आंदोलन को मजबूर होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग व शासन प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने में ईश्वरी दत्त, तारा सिंह ,त्रिलोक सिंह, पवन पांडे ,सोनू भंडारी ,हरीश गिरी ,राजू सामंत ,रामू अधिकारी, शंकर पुजारी, राम सिंह ,कुंवर सिंह ,शंकर सिंह आदि वाहन चालक मौजूद रहे।

जरूरी खबरें