Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया नारी शक्ति सावन की उमंग सजती नारी खिलता सावन कार्यक्रम।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बन विभाग की निरापत्ति न मिलने से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य में देरी।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 1, 2026

बन विभाग की निरापत्ति न मिलने से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य में देरी।

जल्द शुरू होगा नगर में डिस्ट्रीब्यूशन लाइन बिछाने का कार्य ।

चंपावत जिले के लोहाघाट नगर की बहु प्रतीक्षित सरयू लिफ्ट पेयजल योजना का कार्य वन विभाग की निरापत्ति न मिलने के कारण शुरू नहीं हो पाया है। जल निगम के अधिशासी अभियंता अशोक स्वरूप ने जानकारी देते हुए बताया सरयू लिफ्ट पेयजल योजना काफी बड़ी योजना है जिसके लिए वन विभाग व अन्य विभागों की निरापत्ति का मिलना काफी आवश्यक है। अधिशासी अभियंता ने बताया विभाग के द्वारा केंद्र को वन विभाग की निरापत्ति के लिए फाइल भेज दी गई है ।निरापत्ति मिलने के बाद सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। अधिशासी अभियंता ने बताया लोहाघाट नगर में डिस्ट्रीब्यूशन लाइन की सर्वे पूर्ण की जा चुकी है उन्होंने कहा अगस्त माह से डिस्ट्रीब्यूशन लाइन को बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा वन विभाग से निरापत्ति के लिए विभाग पूरी तरह लगा हुआ है। वन विभाग की निरापत्ति मिलते ही योजना पर कार्य शुरू किया जाएगा। मालूम हो लोहाघाट नगर वासी सरयू पेयजल योजना लिफ्ट निर्माण कार्य शुरू होने की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं और योजना मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत स्वीकृत की गई है। अब देखना है योजना पर धरातल पर कब से कार्य शुरू होता है। और जनता को पेयजल की समस्या से निजात मिल पाती है।

जरूरी खबरें