Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:विश्व साइकिलिंग दिवस पर छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में साइकिल रैली का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 1, 2025

विश्व साइकिलिंग दिवस पर छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में साइकिल रैली का आयोजनविश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर रविवार को चम्पावत जनपद के छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम लोहाघाट में फिट इंडिया मूवमेंट एवं खेलो इंडिया अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्थानीय नागरिकों, खिलाड़ियों,युवाओं एवं स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे जनमानस में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ।छमनिया में आयोजित रैली का सफल संचालन कोच मोहन राणा के मार्गदर्शन में हुआ, वहीं टनकपुर में यह कार्यक्रम अवनेश पाटनी एवं गौरव खोलिया के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं जोश के साथ साइकिलिंग करते हुए "स्वस्थ भारत – सशक्त भारत" का संदेश दिया।इस अवसर पर खेलो इंडिया साइज सेंटर के कोच मोहन सिंह राणा के द्वारा शारीरिक स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और हरित परिवहन के प्रति प्रेरित किया गया, बल्कि लोकतांत्रिक भागीदारी को सशक्त बनाने हेतु मतदान संबंधी जागरूकता का भी प्रसार किया गया। उपस्थित लोगों को यह संदेश दिया गया कि मतदान एक नागरिक का अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है, और स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

जरूरी खबरें