Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: लोहाघाट:कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ने जिला योजना बैठक में एसीपी मद में धांधली का लगाया गंभीर आरोप मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 4, 2024
कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ने जिला योजना बैठक में एसीपी मद में धांधली का लगाया गंभीर आरोप मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन चंपावत में हुई जिला योजना की बैठक में अनुसूचित जाति के लिए चलाई गई एससीपी योजना में कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कमल कालाकोटी ने धांधली के गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग करते हुए गुरुवार को एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है कमल कालाकोटी ने बताया जिला योजना में अनुसूचित जाति वर्ग के साथ भेदभाव किया गया है अनुसूचित वर्ग के कोटे की धनराशि को मनमाने तरीके से प्राइवेट स्कूलों व अन्य विभागों को बांट दिया गया है जिस कारण अनुसूचित जाति की जनता को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा इस गंभीर मामले की जांच करवाकर अनुसूचित जातिवर्ग की धनराशि को अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवो के विकास के लिए खर्च किया जाए उन्होंने कहा अगर मामले की जांच नहीं की जाती है तो अनुसूचित जाति वर्ग के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी

जरूरी खबरें