Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस पहले अपना घर संभाले फिर मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल: श्याम ढेक ।

मानसून से पूर्व तैयारियों को परखने के लिए पांच संवेदनशील स्थानों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न

चंपावत:4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम सीएम धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का वि

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर मल्ला बापरू स्कूल और बाराकोट के सिंगदा में पेयजल आपूर्ति हुई बहाल

चंपावत:पुनाकोट वार्ड में पेयजल संकट पर डीएम का त्वरित एक्शन, टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मुख्यमंत्री के विरोध में कांग्रेस जिला अध्यक्ष हुए गिरफ्तार कांग्रेस विधायक स्वागत में खड़े आए नजर।

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 28, 2026

मुख्यमंत्री के विरोध में कांग्रेस जिला अध्यक्ष हुए गिरफ्तार कांग्रेस विधायक स्वागत में खड़े आए नजर।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष व कांग्रेस विधायक के बीच बड़ी दूरियां।

2027 में कांग्रेस की बढ़ा सकती है मुसीबतें। लोहाघाट विधानसभा में जहां भाजपा दो गुटों में बटी हुई नजर आ रही है ।तो वहीं कांग्रेस में भी कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल व कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के बीच दूरियां बढ़ती नजर आ रही है। जहां 27 फरवरी को मुख्यमंत्री धामी के दौरे के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल मुख्यमंत्री का विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार हुए ।तो वहीं लोहाघाट के कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी मुख्यमंत्री की जनसभा में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए नजर आए। यह मामला भी काफी चर्चाओं में है। लोगों का कहना है कांग्रेस जिलाध्यक्ष फर्त्याल और विधायक अधिकारी के बीच कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। जहां विधायक पूरब में नजर आते हैं तो वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष पश्चिम को दिखाई देते हैं। कांग्रेस का एक खेमा जहां विधायक के साथ खड़ा नजर आ रहा है। तो वहीं युवाओं की टीम फर्त्याल के पीछे चट्टान की तरह खड़ी नजर आती है। फर्त्याल के एक इशारे पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का विरोध करते हुए अपनी गिरफ्तारी तक दे दी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष के द्वारा सरकार के विरोध में किए गए प्रदर्शन में लोहाघाट विधायक दूर-दूर तक नजर नहीं आए। जिसका एक ही मतलब निकाला जा सकता है कि कांग्रेस विधायक अधिकारी व कांग्रेस जिला अध्यक्ष फर्त्याल के बीच दरार काफी गहरी है जो पार्टी को 2027 विधानसभा चुनाव में नुकसान पहुंचा सकती है। 27 फरवरी को मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष की गिरफ्तारी और विधायक के द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत काफी चर्चाओं में रहा। अब देखना है जिलाध्यक्ष और विधायक के बीच बढ़ती दूरियां 2027 में कांग्रेस को जीत दिलाती है या कांग्रेस को लोहाघाट विधानसभा की सीट गवानी पड़ती है यह तो 2027 का आने वाला विधानसभा चुनाव ही बताएगा। फिलहाल लोहाघाट विधानसभा में भाजपा व कांग्रेस में बड़ी गुटबाजी नजर आ रही है।

जरूरी खबरें